चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नए केंद्रीय अनुबंध की घोषणा, 5 खिलाड़ियों को किया बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के तुरंत बाद नए केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 22 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्हें पांच अलग-अलग ग्रेड में बांटा गया है।

शीर्ष ग्रेड में सिर्फ एक खिलाड़ी को मिली जगह

इस बार ग्रेड A+ में केवल एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है, और वह हैं तस्कीन अहमद। वहीं, ग्रेड A में चार खिलाड़ियों को जगह मिली है – नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम

कई खिलाड़ियों की वापसी और नए चेहरे शामिल

बीसीबी के इस नए अनुबंध में सौम्या सरकार और शादमान इस्लाम की वापसी हुई है, जो 2021 और 2022 के बाद पहली बार इस सूची में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नाहिद राणा अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ग्रेड B में पहुंचे हैं। नए चेहरों में जैकर अली, तंजीद हसन और रिशाद हुसैन का नाम शामिल है, जिन्हें ग्रेड C में रखा गया है।

कप्तान शीर्ष ग्रेड में नहीं, 5 खिलाड़ी बाहर

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को ग्रेड A में रखा गया है, जबकि सबसे ऊंचे ग्रेड A+ में उनकी जगह नहीं बनी। इस बार पांच खिलाड़ियों को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है, जिनमें शामिल हैं – शाकिब अल हसन, जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, नईम हसन और नुरुल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की 2025 केंद्रीय अनुबंध सूची:

ग्रेड A+: तस्कीन अहमद
ग्रेड A: नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम
ग्रेड B: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमुदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, नाहिद राणा
ग्रेड C: शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जैकर अली, तंजीद हसन, शोरफुल इस्लाम, रिशद हुसैन, तंजीम हसन, महेदी हसन
ग्रेड D: नसुम अहमद, खालिद अहमद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश का प्रदर्शन

इस बार बांग्लादेश क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ खास नहीं कर पाई। टीम को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस खराब प्रदर्शन का असर भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ा है।

Spread the love

Check Also

चैंपियंस ट्रॉफी में 8 साल बाद बड़ा कारनामा, टॉम लेथम ने रचा इतिहास

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को …

Leave a Reply