कांगो में नाव पलटने से 25 की मौत, कई फुटबॉल खिलाड़ी भी हादसे का शिकार

दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई फुटबॉल खिलाड़ी शामिल थे। यह हादसा तब हुआ जब खिलाड़ी एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर से लौटते समय क्वा नदी में उनकी नाव पलट गई।

30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु के अनुसार, खराब दृश्यता इस हादसे का एक कारण हो सकती है। वहीं, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी रेनेकल क्वातिबा ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में 30 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कांगो में नाव हादसे आम बात

मध्य अफ्रीका का यह देश घातक नाव दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। अक्सर ओवरलोडिंग और रात में नौका संचालन के कारण ऐसे हादसे होते हैं। कांगो में नौका सुरक्षा नियमों को लागू करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

विद्रोहियों ने 130 मरीजों को किया अगवा

इसके अलावा, पिछले हफ्ते कांगो में रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों ने दो प्रमुख अस्पतालों पर हमला कर 130 बीमार और घायल मरीजों को अगवा कर लिया था। यह घटना 28 फरवरी को गोमा स्थित सीबीसीए एनडोशो अस्पताल और हील अफ्रीका अस्पताल में हुई थी। विद्रोहियों को संदेह था कि अगवा किए गए लोग कांगो सेना या सरकार समर्थक वाजालेंडो मिलिशिया से जुड़े हो सकते हैं।

Spread the love

Check Also

दक्षिण कोरिया में पुल गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दक्षिण कोरिया में एक निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर पुल के अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो …

Leave a Reply