रूस-यूक्रेन युद्ध: डोनाल्ड ट्रंप ने किया रूस यात्रा का ऐलान, युद्ध समाप्ति की ओर बढ़े कदम

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी युद्ध के अंत की ओर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यूक्रेन युद्धविराम पर सहमत हो गया है और अब उन्हें रूस की यात्रा करनी होगी।

ट्रंप का ऐलान: युद्ध विराम के करीब

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अभी-अभी यूक्रेन युद्धविराम पर सहमत हुआ है। अब हमें रूस जाना होगा और उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसे स्वीकार करेंगे।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध के कारण कई शहर तबाह हो चुके हैं और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है और अब सबकी निगाहें रूस की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

यूक्रेन को फिर से मिलेगी अमेरिकी खुफिया सहायता

अमेरिकी प्रशासन ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी प्रदान करने पर लगे प्रतिबंध को हटा देगा। यह प्रतिबंध एक सप्ताह पहले तब लगाया गया था जब अमेरिका ने यूक्रेन पर रूसी सेना के साथ शांति वार्ता में शामिल होने का दबाव डाला था।

सऊदी अरब के जेद्दा में हुई बातचीत के दौरान अमेरिका और यूक्रेन ने इस पर सहमति जताई। यूक्रेन 30 दिनों के युद्धविराम के लिए तैयार है, लेकिन यह समझौता रूस की स्वीकृति के अधीन होगा।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रूस इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है या नहीं। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि रूस भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताता है तो यह युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Spread the love

Check Also

डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा फैसला: USAID के 2,000 कर्मचारियों की छंटनी, हजारों को भेजा छुट्टी पर

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यूएस एजेंसी …

Leave a Reply