भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही यह जोड़ी 4 ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गई।

रोहित शर्मा बने सबसे सफल कप्तान
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को लगातार दूसरी बार ICC ट्रॉफी जिताई। 2024 में T20 वर्ल्ड कप और अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने जीत दर्ज की। इससे पहले रोहित ने बतौर खिलाड़ी 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।
विराट कोहली की उपलब्धियां
विराट कोहली भी इस जीत के साथ 4 ICC ट्रॉफी वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। विराट ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 T20 वर्ल्ड कप, और अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
दुनिया में सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही इस सूची में थे
इससे पहले, रिकी पोंटिंग, ग्लेन मैक्ग्रा, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉटसन, मिचेल जॉनसन, मिचेल स्टार्क, और स्टीव स्मिथ जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 4 या उससे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीत चुके थे। अब रोहित-विराट ने भारत को इस सूची में शामिल कर दिया।