रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कप्तानी में कोहली-धोनी को छोड़ा पीछे, कपिल देव का भी टूटा रिकॉर्ड

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारत की शानदार जीत
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाएश्रेयस अय्यर ने बेहतरीन 79 रन बनाए, जिससे टीम एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंच सकी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रनों पर सिमट गई। केवल केन विलियमसन ही टिककर खेल सके, जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते दिखे।

रोहित शर्मा ने कप्तानी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस जीत के साथ रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित ने न्यूजीलैंड को ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया, जो अब तक किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे पहले, ICC वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल में भी रोहित की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीतने वाले भारतीय कप्तान:

3 जीत – रोहित शर्मा
2 जीत – कपिल देव
1 जीत – सौरव गांगुली

गौरतलब है कि सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, कपिल देव की कप्तानी में 1987 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दो बार न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी

अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में और कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचती है।

Spread the love

Check Also

चैंपियंस ट्रॉफी में 8 साल बाद बड़ा कारनामा, टॉम लेथम ने रचा इतिहास

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को …

Leave a Reply