पेरिस में रेलवे ट्रैक के पास द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से हड़कंप, ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गईं

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेलवे पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर सुरक्षा और जांच दल पहुंच चुके हैं और इसकी गहन जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता यह सुनिश्चित करने में लगा है कि बम सक्रिय है या निष्क्रिय हो चुका है। इस घटना के कारण पेरिस की सभी ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया है।

यूरोस्टार ट्रेनों का संचालन प्रभावित

फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि इस स्थिति के कारण लंदन और उत्तरी फ्रांस जाने वाली यूरोस्टार ट्रेनों का संचालन शुक्रवार को रोक दिया गया है। यात्रियों को यात्रा स्थगित करने की सलाह दी जा रही है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

यात्रियों से यात्रा टालने की अपील

रेलवे ट्रैक पर मिले इस बम की बारीकी से जांच की जा रही है, लेकिन अब तक इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। एहतियातन, रेलवे सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक एसएनसीएफ ने बयान जारी कर कहा कि गारे डू नॉर्ड स्टेशन पर पुलिस के निर्देशानुसार सुबह तक रेल यातायात रोक दिया गया है। यात्रियों को यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।

Spread the love

Check Also

दक्षिण कोरिया में पुल गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दक्षिण कोरिया में एक निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर पुल के अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो …

Leave a Reply