MWC 2025: Lenovo का नया इनोवेशन! सूर्य की रोशनी से चार्ज होने वाला लैपटॉप, क्या जल्द आएगा सोलर मोबाइल?

अब तक मोबाइल और लैपटॉप जैसे डिवाइस को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती थी, लेकिन Lenovo ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। Mobile World Congress (MWC) 2025 में कंपनी ने एक ऐसा लैपटॉप पेश किया है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज हो सकता है।

Lenovo ने इस इवेंट में कई नए कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश किए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा Lenovo Yoga Solar PC ने। यह एक सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला लैपटॉप है, जिसमें 24% कन्वर्जन रेट वाला सोलर पैनल लगाया गया है। इस टेक्नोलॉजी का उद्देश्य बेहतर कार्यक्षमता और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना है।

Lenovo Yoga Solar PC की खासियत

Lenovo का कहना है कि यह इनोवेशन कंपनी की उस सोच को दर्शाता है, जो नवीनता और नवीकरणीय ऊर्जा को जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। Lenovo ने अपनी न्यूजरूम पोस्ट में इस नए लैपटॉप के बारे में बताया। इसमें लैपटॉप के बैक कवर को सोलर पैनल की तरह डिजाइन किया गया है।

‘Back Contact Cell’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

इस लैपटॉप के बैक पैनल पर ‘Back Contact Cell’ टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिसमें माउंटिंग ब्रैकेट्स और ग्रिडलाइन्स को सोलर सेल्स के पीछे सेट किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सोलर एनर्जी अब्जॉर्ब हो सके। Lenovo का दावा है कि केवल 20 मिनट की धूप में यह लैपटॉप इतनी एनर्जी स्टोर कर लेता है कि एक घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सके।

इसके सोलर पैनल में करंट और वोल्टेज को Dynamic Solar Tracking System की मदद से मापा जाता है, जो Solar-First Energy System के साथ मिलकर काम करता है। यह सिस्टम ऑटोमैटिक चार्जिंग सेटिंग्स को एडजस्ट कर अधिकतम ऊर्जा बचाने में मदद करता है और लैपटॉप की स्टेबिलिटी को बनाए रखता है।

Lenovo का कहना है कि यह कम रोशनी में भी Idle मोड पर चार्जिंग कर सकता है। 15mm की मोटाई और 1.22kg वजन के साथ इसे दुनिया का पहला अल्ट्रा-स्लिम सोलर-पावर्ड लैपटॉप बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस लैपटॉप की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आने वाले समय में इस पर और जानकारी साझा की जा सकती है।

Spread the love

Check Also

बिना OTP बैंक अकाउंट से हो रही है ठगी! जानिए नया फ्रॉड और बचाव के उपाय

ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि ठग नए-नए तरीकों से लोगों …

Leave a Reply