चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज, 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका टीम के लिए राहत की खबर आई है—उनका स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम अब पूरी तरह फिट हो चुका है और चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।

मारक्रम फिट, खेलेंगे सेमीफाइनल
एडेन मार्करम को ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिससे उनके सेमीफाइनल में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ था। लेकिन अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कप्तान टेम्बा बावुमा की भी हो सकती है वापसी
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस मैच में वापसी कर सकते हैं। वह बीमारी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में मार्करम ने टीम की कमान संभाली थी, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें भी मैदान छोड़ना पड़ा था।
अब साउथ अफ्रीका के फैंस के लिए यह राहत भरी खबर है कि मारक्रम पूरी तरह से फिट हैं और बावुमा के भी खेलने की संभावना है। इससे टीम की बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों को मजबूती मिलेगी।
साउथ अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में तीन में से दो मुकाबले जीते, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। अब उनकी नजरें न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं, जहां उनका मुकाबला भारत से हो सकता है।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
- टेम्बा बावुमा (कप्तान)
- टोनी डी जोर्जी
- रासी वान डेर डुसेन
- एडेन मार्करम
- हेनरिक क्लासेन
- डेविड मिलर
- वियान मुल्डर
- मार्को जानसन
- कगिसो रबाडा
- केशव महाराज
- तबरेज शम्सी
अब देखने वाली बात होगी कि क्या साउथ अफ्रीका अपने स्टार खिलाड़ियों की वापसी के साथ फाइनल का टिकट कटाने में सफल होता है या नहीं।