कांदा पोहा: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता

कांदा पोहा: झटपट नाश्ते का सबसे आसान विकल्प
अगर आपके पास नाश्ता बनाने के लिए समय कम है और आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना है, तो कांदा पोहा आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

कांदा पोहा की खासियत
कांदा पोहा महाराष्ट्र की मशहूर डिश है। इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। यह एक हेल्दी और लाइट ऑप्शन है, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

कांदा पोहा बनाने के लिए सामग्री

  1. पोहा
  2. प्याज (बारीक कटा हुआ)
  3. मूंगफली
  4. हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  5. हरा धनिया (सजावट के लिए)
  6. राई
  7. जीरा
  8. हल्दी
  9. हींग
  10. कढ़ी पत्ते
  11. चीनी
  12. नींबू
  13. नमक

कांदा पोहा बनाने की विधि

  1. सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें।
  2. पोहा को पानी में भिगोकर नरम होने दें और फिर पानी छानकर अलग रख दें।
  3. भीगे हुए पोहे में हल्दी, नमक और थोड़ा सा चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  4. अब गैस पर कढ़ाही रखें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें।
  5. तेल गर्म होने पर मूंगफली डालकर फ्राई करें और फिर अलग निकाल लें।
  6. अब उसी तेल में राई, जीरा, और चुटकीभर हींग डालें।
  7. जब राई चटकने लगे तो हरी मिर्च और प्याज डालें।
  8. प्याज हल्की सुनहरी हो जाए, तब उसमें मिक्स किया हुआ पोहा डालें।
  9. ऊपर से फ्राई की हुई मूंगफली डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
  10. 5 मिनट तक ढंककर पकाएं।
  11. तैयार पोहे में नींबू का रस और बारीक कटी हरी धनिया मिलाकर गरमागरम सर्व करें।

पोहा खाने के फायदे

  • पोहा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
  • यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
  • पोहा हल्का भोजन है, जो आसानी से पच जाता है।
  • इसे खाने से पेट में सूजन या अपच जैसी समस्याएं नहीं होती।
  • डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक पौष्टिक विकल्प है।

झटपट और स्वादिष्ट कांदा पोहा बनाकर इसे अपने नाश्ते का हिस्सा बनाएं और दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करें!

Spread the love

Check Also

भरवां शिमला मिर्च रेसिपी: एक नया स्वाद, जो आपको जरूर पसंद आएगा!

अगर आप रोजाना एक जैसी सब्ज़ियां बनाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें …

Leave a Reply